रक्तदान महादान हैं रक्तदान जीवनदान हैं इस काम को करके हम हजारों लोगों को जान बचा सकते हैं रक्तदान जैसा दान दुनिया मे कहि नहीं हैं इससे लोगों की जान बचाई जा सकती हैं ये सब बातें राजीव गांधी महाविद्यालय लोरमी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ एन के धुरुव ने कही लोरमी कॉलेज में 26 अक्टूबर को श्रीराम सेवा समिति लोरमी पहल जिला अस्पताल मुंगेली के विशेष सहयोग रेडक्रॉस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की मदद से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 30 बच्चों ने रक्तदान करके जरूरत मन्द लोगों की मदद करने का संकल्प लिया है एवं आगे भी इस प्रकार के शिविर लगाने का संकल्प लिया है शिविर में कॉलेज समिति एवं अस्पताल के सभी सदस्य उपस्थित थे



