Home छत्तीसगढ़ सीएम हेल्पलाइन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, सोलर ड्यूल पंप की मरम्मत...

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, सोलर ड्यूल पंप की मरम्मत से पेयजल व्यवस्था बहाल  

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : सीएम हेल्पलाइन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, सोलर ड्यूल पंप की मरम्मत से पेयजल व्यवस्था बहाल

 

 

 

 

 

गोहरापदर के डाकोपारा में ग्रामीणों को फिर मिलने लगा नियमित पेयजल

रायपुर, 28 अक्टूबर 2026

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और जनसेवाओं को बेहतर बनाने में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रभावी भूमिका निभा रही है। इसके माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है। इसी कड़ी में गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोहरापदर के वार्ड क्रमांक 01 डाकोपारा में पेयजल संबंधी समस्या का समाधान किया गया है। जल जीवन मिशन के तहत स्थापित सोलर ड्यूल पंप की मरम्मत कर उसे पुनः चालू कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों के लिए पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई है।

क्रेडा विभाग के जिला प्रभारी श्री टी.आर. धु्रव ने बताया कि ग्राम गोहरापदर के उपसरपंच श्री मेघराम बघेल ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी कि डाकोपारा में स्थापित सोलर ड्यूल पंप लंबे समय से बंद पड़ा है। इसके साथ ही पानी की टंकी में भी सुधार की आवश्यकता थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई। क्रेडा विभाग के मैदानी कर्मचारियों ने संयंत्र की तकनीकी जांच कर खराबी को दूर किया तथा आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य पूरा किया। इसके बाद सोलर ड्यूल पंप को पुनः कार्यशील कर दिया गया। पंप के चालू होने से डाकोपारा में पेयजल आपूर्ति सुचारु हो गई है और ग्रामीणों को राहत मिली है। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव ने कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए संतुष्टि पत्र भी उपलब्ध कराया है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत पर हुई त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट है कि जनसमस्याओं के निराकरण के लिए शासन एवं संबंधित विभाग प्रतिबद्ध हैं। शिकायतों के माध्यम से स्थानीय समस्याएं संबंधित अधिकारियों तक पहुंच रही हैं और आवश्यक कार्रवाई से आम नागरिकों को राहत मिल रही है।