Home छत्तीसगढ़ शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने किया छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का...

शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने किया छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण, आयुर्वेदिक अस्पताल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने किया छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण, आयुर्वेदिक अस्पताल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण

 

 

 

 

 

ग्राम भाठागांव में देवारी मिलन समारोह में हुए शामिल, ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात

छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली विरासत को सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी – शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव

रायपुर, 16 नवंबर 2026

 

प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव सोमवार को बालोद जिले के विकासखंड गुण्डरदेही अंतर्गत ग्राम भाठागांव (आर) में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण तथा आयुर्वेदिक अस्पताल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। साथ ही देवारी मिलन समारोह में शामिल होकर ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा, अस्मिता और गौरवशाली विरासत की प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा का अनावरण हमारी सांस्कृतिक पहचान और मातृभूमि के प्रति सम्मान को अभिव्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, तीज-त्योहार और परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित रखना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्राम भाठागांव में आयुर्वेदिक अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्र के लोकार्पण से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही माताओं एवं बच्चों के पोषण, देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला है।

देवारी मिलन समारोह में शिक्षा मंत्री श्री यादव ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि देवारी पर्व हमारी सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और सामुदायिक सहभागिता की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने ग्रामीणों को देवारी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखी, समृद्ध और खुशहाल जीवन की कामना की। देवारी मिलन के इस पावन अवसर पर सभी ग्रामवासियों के स्नेह, अपनत्व और उत्साह ने मन अभिभूत कर दिया। इस अवसर पर विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, गुण्डरदेही जपं. सभापति श्री कौशल किशोर साहू,अन्य जनप्रतिनिधि एवं सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।