Home छत्तीसगढ़ तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत

तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत

 

 

 

 

 

किसान भगतराम राजवाड़े और रवि भूषण ने मोबाइल से घर बैठे काटा टोकन, अब टोकन के लिए नहीं लगाने पड़ते उपार्जन केंद्र के चक्कर

केशवपुर-मेंड्राकला धान उपार्जन केंद्र से 6 ग्राम पंचायतों के 452 पंजीकृत किसानों को मिल रही सुविधा

रायपुर, 19 नवंबर 2026

 

खेती-किसानी में किसानों का समय और मेहनत दोनों महत्वपूर्ण हैं। धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त करने के लिए बार-बार उपार्जन केंद्र के चक्कर लगाना अब किसानों की मजबूरी नहीं रही। मोबाइल से घर बैठे ऑनलाइन टोकन काटने की सुविधा ने किसानों के लिए धान विक्रय की प्रक्रिया को आसान बना दिया है। अब किसान अपनी सुविधा के अनुसार टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर उपार्जन केंद्र पहुंचकर धान बेच रहे हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले के धान उपार्जन केंद्रों में देखने को मिल रही यह सुविधा किसानों के लिए राहत का माध्यम बन रही है।

मोबाइल से टोकन काटने पर समय और आने-जाने की परेशानी से मिली राहत

सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत थोर, केशवपुर, मेंड्राकला निवासी किसान भगतराम राजवाड़े ने बताया कि उन्होंने डेढ़ एकड़ में धान की खेती की है। अपनी उपज को बेचने के लिए उन्होंने स्वयं मोबाइल से ऑनलाइन टोकन काटा। उन्होंने कहा कि पहले टोकन प्राप्त करने के लिए उपार्जन केंद्र जाना पड़ता था, लेकिन अब घर बैठे मोबाइल से ही टोकन काटने की सुविधा मिल रही है। इससे किसानों का समय बच रहा है और अनावश्यक भागदौड़ भी नहीं करनी पड़ती। उन्होंने बताया कि धान खरीदी केंद्र में व्यवस्थाएं अच्छी हैं और धान खरीदी का कार्य भी सुचारू रूप से हो रहा है। किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य मिलने तथा अन्य योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता प्राप्त होने से खेती-किसानी में सहयोग मिल रहा है। किसान भगतराम राजवाड़े ने धान खरीदी की व्यवस्था और किसानों को मिल रही सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

घर बैठे टोकन से खत्म हुई बार-बार केंद्र आने की परेशानी

इसी तरह ग्राम माझापारा (लोधिमा) निवासी किसान रवि भूषण ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष अपनी उपज में से 13 क्विंटल 60 किलोग्राम धान रामपुर उपार्जन केंद्र में विक्रय के लिए लाया है। उन्होंने भी मोबाइल के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन टोकन काटा। उन्होंने बताया कि पहले टोकन के लिए बार-बार उपार्जन केंद्र आना पड़ता था। कई बार आने के बाद भी निर्धारित तिथि मिलना मुश्किल होता था, जिससे समय और आने-जाने में परेशानी होती थी। अब घर बैठे मोबाइल से टोकन काटने की सुविधा मिलने से यह समस्या समाप्त हो गई है।

किसान रवि भूषण ने कहा कि ऑनलाइन टोकन की सुविधा से किसानों को काफी आसानी हुई है। अब घर से ही टोकन काटकर निर्धारित तिथि पर धान बेचने आ सकते हैं। उन्होंने धान खरीदी व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य मिलना किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऑनलाइन टोकन की सुविधा से धान बेचने की प्रक्रिया सरल हुई है और किसानों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिली है।

केशवपुर-मेंड्राकला उपार्जन केंद्र से 6 ग्राम पंचायतों के 452 किसानों को सुविधा

केशवपुर-मेंड्राकला धान उपार्जन केंद्र से क्षेत्र की 6 ग्राम पंचायतों के कुल 452 पंजीकृत किसानों को धान विक्रय की सुविधा मिल रही है। इनमें हर्राटिकरा, केशवपुर, थोर, माझापारा, सुंदरपुर और सांडबार ग्राम पंचायत शामिल हैं। इन गांवों के किसानों को अपने नजदीकी उपार्जन केंद्र में धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध होने के साथ ही ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे टोकन प्राप्त करने का विकल्प भी मिल रहा है। इससे किसानों को टोकन के लिए बार-बार केंद्र आने की जरूरत नहीं पड़ रही है और वे अपनी सुविधा के अनुसार धान विक्रय की तैयारी कर पा रहे हैं।

डिजिटल सुविधा से सुगम हो रही धान खरीदी

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में सरगुजा जिले के 7 नए सहित कुल 61 धान उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। किसानों को ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही उपार्जन केंद्रों में पेयजल, छायादार प्रतीक्षालय, बारदाना और धान की सफाई सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

डिजिटल तकनीक के उपयोग से धान खरीदी की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बन रही है। किसानों के अनुभव बताते हैं कि घर बैठे टोकन की सुविधा से उनका समय बच रहा है और धान विक्रय के लिए बार-बार केंद्र आने की आवश्यकता कम हुई है। तकनीक के इस उपयोग से खेती-किसानी के कार्यों में सुगम हुए हैं और किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बेहतर सुविधा मिल रही है