Home छत्तीसगढ़ बेमेतरा : बच्ची को आग से जलाया, कातिल गिरफ्त से बाहर

बेमेतरा : बच्ची को आग से जलाया, कातिल गिरफ्त से बाहर

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बेमेतरा। बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा में मासूम बच्ची पर केरोसिन डालकर आग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति की अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं एक हफ्ते से जिदंगी और मौत से जूझ रही बच्ची की आज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम सांकरा निवासी भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भोलूराम साहू  6 मार्च को अपनी पत्नी के साथ किसी काम से रायपुर आया था। इस दौरान उसकी 10 वर्षीया पुत्री प्राची साहू घर में अकेली थी।  तभी घर से धुआं निकलते देख पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा तो बच्ची आग से झुलसी हुई पड़ी थी।

उसे तत्काल उपचार के लिए बेरला अस्पताल ले गए और इसकी सूचना भोलूराम को दी। बाद में बच्ची को उपचार के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उपचार के दौरान आज बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले को जांच में लिया है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here