Home छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव: जोगी कांग्रेस और बसपा का गठबंधन, सभी 11 सीटों पर...

लोकसभा चुनाव: जोगी कांग्रेस और बसपा का गठबंधन, सभी 11 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

अजित जोगी की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी ने हाथ मिला लिए हैं। दोनों दल गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ सभी 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेंगे।

यह जानकारी मंगलवार को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत जोगी ने दी। इससे पहले विधानसभा चुनाव में भी दोनों दलों ने साथ चुनाव लड़ा था। पामगढ़ से बसपा की इन्दु बंजारे और जैजेपुर से बसपा के केशव प्रसाद चन्द्रा ने जीत दर्ज की थी। अजित जोगी ने कहा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र से बसपा चुनाव लड़ेगी। यहां से दाऊराम रत्नागर गठबंधन के उम्मीदवार होंगे। बाकी सीटों के लिए सूची जल्द जारी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here