Home समाचार Bhopal Crime: डकैती करने नंगे पैर पहुंचे थे नकाबपोश, हुआ ऐसा कि...

Bhopal Crime: डकैती करने नंगे पैर पहुंचे थे नकाबपोश, हुआ ऐसा कि उल्टे पैर भागे

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भोपाल। कोलार की प्रियदर्शनी प्रेसटीन कवर्ड कैंपस में हथियारबंद छह बदमाशों ने तीन मकानों में डकैती डालने की कोशिश की है। वे नंगे पैर थे और चेहरे पर नकाब लगाए थे। एक मकान मालिक की नींद खुलने और शोर मचाने पर वे भाग गए। इस दौरान वे एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। खास बात है कि घटना के समय कॉलोनी में दो गार्ड थे पर उन्हें बदमाशों की भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोलार पुलिस के मुताबिक सलैया गांव के पीछे राजीव गांधी कॉलेज के पास प्रियदर्शनी प्रेसटीन कवर्ड कैंपस कॉलोनी है। इस में करीब पचास परिवार रहते हैं। कॉलोनी की सुरक्षा के लिए रात में दो गार्ड हैं। इसके बावजूद गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ से ढाई बजे के बीच नकाबपोश हथियारबंद छह बदमाश कॉलोनी के अंदर दाखिल हो गए। बदमाशों ने एमपीईबी इंजीनियर प्रणव नेमा के मकान की खिड़की तोड़ना शुरू की। कांच टूटकर नीचे गिरा, जिससे नेमा की नींद खुल गई। उन्हें कुछ अंदेशा हुआ। उन्होंने शोर मचाया तो सभी बदमाश फरार हो गए।

इस तरह वारदात करने की कोशिश की

घटना के बाद कालोनी के रहवासियों ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए। इससे पता चला कि बदमाशों ने सबसे पहले मैकेलाइट कंपनी के मैनेजर आलोक श्रीवास्तव के घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। यहां से बदमाश राजवीर सिंह के मकान पर पहुंचे, लेकिन कुछ शंका के चलते बदमाशों ने वारदात को अंजाम नहीं दिया। इसके बाद प्रणव नेमा के मकान पर बदमाश पहुंचे थे।

कॉलोनी में छह हथियारंद नकाबपोश बदमाश घुसे थे। वे नंगे पैर थे। उन्होंने तीन मकानों में वारदात करने की कोशिश की, लेकिन एक मकान के मालिक की नींद खुल जाने के कारण सभी भाग गए।

-आलोक श्रीवास्तव, रहवासी प्रियदर्शनी प्रिसटन कॉलोनी

फुटेज के आधार पर तलाश जारी

आधा दर्जन डकैत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

-अनिल बाजपेयी, टीआई कोलार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here