Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : कांग्रेस का पलटवार, केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा के...

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस का पलटवार, केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा के बयान पर

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

आरएसएस भाजपा है महिला विरोधी, तभी लागू नही हो सका महिला आरक्षण विधेयक बिल
रायपुर/18 मार्च 2019। केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि चोर को बचाने भाजपाई और किसका-किसका अपमान करेंगे? केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा जैसे छोटी सोच वाले दुर्योधन ने सिंहासन के लोलुप्ता में महाभारत काल में द्रोपती को अपमानित किया, रामायण काल में सीता माता का अपमान हुआ था। प्रियंका गांधी के साथ खड़ी हो रही जनसैलाब को देखकर भाजपा भयभीत है। आरएसएस ने भाजपा को महिलाओं का सम्मान करना नहीं सिखाया यही कारण है कि मोदी सरकार में महिला विधेयक बिल लागू नहीं हो सका।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा का बयान असंस्कृत स्तरहीन महिलाओं का अपमान करने वाला और महिला सशक्तिकरण के खिलाफ है। भाजपा सिर्फ महिलाओं के वोट बटोरने के लिए महिला सशक्तिकरण की बात करती है। जब महिलाएं घर से बाहर निकल कर नेतृत्व करने लगती है, तब भाजपा के नेता महिला नेतृत्व के सामने खुद को बौना महसूस करते हैं और भाजपा नेताओं को पुरुष होने के गुमान होने लगता है, अहंकार से ग्रसित भाजपा नेता महिलाओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर महिला नेतृत्व को अपमानित कर उसका उपहास उड़ाते हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आरएसएस और भाजपा ने अपने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अब तक किसी महिला को नेतृत्व करने का अधिकार नहीं दिया है ना ही महिला के नेतृत्व को स्वीकार किया है। पुरुष प्रधान आरएसएस और भाजपा महिलाओं को लेकर हमेशा से निम्नस्तर की सोच रखा है। महिलाओं को लेकर कई बार भाजपा के नेता उटपटांग बयानबाजी किए हैं। बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले भाजपा के नेता उन्नाव और कटुआ में दुष्कर्म के आरोपी को बचाने तिरंगा लेकर निकलते है। हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष का बेटा आईएएस अधिकारी के बेटी का पीछा करते हुये गिरफ्तार होता है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान जांजगीर-चांपा में मोदी एवं चरोदा के महिला सम्मेलन में आए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में महिलाओं के साथ जो दुर्व्यवहार की घटना हुई है महिलाओं के अंतःवस्त्रों को सुरक्षा के नाम पर चेक किया गया है। इसे छत्तीसगढ़ की महिलाये भूली नही है। भाजपा आरएसएस महिला सशक्तिकरण के विरोधी है। मोदी सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिये निरंतर विपक्षी दल के महिला नेतृत्व में पर अशोभनीय टीका टिप्पणी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here