Home देश प्रियंका का अयोध्या दौरा एक दिन के लिए टला, अब 29 को...

प्रियंका का अयोध्या दौरा एक दिन के लिए टला, अब 29 को जाएंगी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की वापसी कराने को लेकर महासचिव प्रियंका गांधी लगातार सक्रिय हैं और इसी सिलसिले में वह हिंदुत्व के एजेंडे पर बीजेपी को घेरने की कवायद में बुधवार को दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना होने वाली थीं, लेकिन अब उनके कार्यक्रम को बदल दिया गया है.

कार्यक्रम में फेरबदल के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी अब अमेठी और रायबरेली जाने के बाद अयोध्या का दौरा करेंगी. प्रियंका 27 मार्च को अमेठी जाएंगी और इसके बाद वह अगले दिन 28 मार्च को रायबरेली में रहेंगी. इन 2 जगहों का दौरा करने के बाद प्रियंका गांधी 29 मार्च को अयोध्या जाएंगी. वह दिल्ली से लखनऊ तक हवाई मार्ग से जाएंगी और यहीं से वह क्षेत्रों का दौरा करेंगी. अब सवाल उठता है कि क्या प्रियंका गांधी अयोध्या में रामलला के दर्शन भी करेंगी? बता दें कि 1989 में राजीव गांधी ने अपने चुनावी अभियान का आगाज अयोध्या से किया था.

पहले ऐसी खबर आई थी कि कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी नौका यात्रा के बाद अब रेल यात्रा के जरिए लोगों से संपर्क साधेंगी और इस मुहिम के जरिए प्रियंका गांधी 27 मार्च को दिल्ली से अयोध्या के बीच रेल यात्रा करेंगी. अपनी इस यात्रा के दौरान बीच में आने वाले सभी सीटों पर लोगों से बातचीत भी करेंगी. इससे पहले मतदाताओं से संपर्क के लिए प्रियंका गांधी ने प्रयागराज से वाराणसी के बीच नौका यात्रा की थी. हालांकि सुरक्षा कारणों से प्रियंका अब हवाई मार्ग के जरिए लखनऊ जाएंगी.

सॉफ्ट हिंदुत्व का एजेंडा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव से पहले सॉफ्ट हिंदुत्व के एजेंडे के जरिए अपने चुनावी अभियान को धार देने में जुटी हैं. उन्होंने पिछले दिनों अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत प्रयागराज के हनुमान मंदिर में और गंगा की पूजा-आरती के साथ शुरू की थी. इसके बाद उन्होंने विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन किया. फिर नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वारणसी में काशी विश्वनाथ में माथा टेका और दशाश्वमेध घाट गईं थी.

अपनी इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका गांधी अब भगवान राम की नगरी अयोध्या का दौरा करने जा रही हैं, जहां वो हनुमान गढ़ी जाएंगी. प्रियंका लगातार अपने दौरे से बीजेपी के लिए चुनौती बनती जा रही हैं.

इससे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया था कि प्रियंका गांधी दिल्ली से कैफियत एक्सप्रेस से अयोध्या के लिए रवाना होंगी. रेलवे स्टेशन के नजदीक थोड़ी देर होटल में रुकने के बाद वह सुबह 10 बजे अयोध्या में रोड शो शुरू करेंगी. और इस रोड शो में 32 पड़ाव होंगे. राजेंद्र सिंह ने यह भी कहा था कि प्रियंका इस दौरान स्थानीय लोगों से मिलेंगी और अयोध्या में दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगी. प्रियंका एक स्कूल में बच्चों से भी मिलेंगी