Home छत्तीसगढ़ chhattisgarh : राजनांदगांव के कचरा संग्रहण केंद्र में लगी भीषण आग

chhattisgarh : राजनांदगांव के कचरा संग्रहण केंद्र में लगी भीषण आग

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

राजनांदगांव। मंगलवार की सुबह शहर के बजरंगपुर नवागांव के मणिकांचन कचरा संग्रहण केंद्र में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस कचरा संग्रहण केंद्र में पूरे शहर से एकत्र किया गया कचरा लाया जाता है और यहां इसे छांटा जाता है।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस आगजनी की इस घटना की जांच कर रही है। आग लगने के बाद क्षेत्र में कई घंटों तक बिजली बहाली भी ठप रही। शॉर्ट सर्किट की वजह से मेन लाइन के तार भी जल गए हैं। बताया जा रहा कचरा संग्रहण केंद्र में दो दिनों पहले भी आग लगी थी।