Home छत्तीसगढ़ chhattisgarh : भाजपा से डरी कांग्रेस फिर भी वंशवाद से मुक्त नहीं...

chhattisgarh : भाजपा से डरी कांग्रेस फिर भी वंशवाद से मुक्त नहीं हुई: विक्रम उसेंडी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर। कांग्रेस की ओर से घोषित महिला प्रत्याशियों पर प्रतिक्रिया में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण के अभाव से जूझती नजर आई है। भाजपा का महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी के प्रति सुस्पष्ट दृष्टिकोण रहा और हमारी पार्टी ने प्रदेश की पहली ही सूची में जनाधार रखने वाली महिलाओं को अपना प्रत्याशी घोषित कर उनका सम्मान किया और नारी सशक्तिकरण को लेकर अपनी प्रतिबध्दता व्यक्त की। इसके उलट भाजपा के दबाव में आकर कांग्रेस ने महिलाओं को अवसर तो दिया, लेकिन इसमें भी कांग्रेस अपनी पार्टी की समर्पित व जनाधार वाली कार्यकर्ताओं को अवसर देने से चूक गई और वंशवादी तथा परिवारवादी राजनीतिक चरित्र का ही परिचय कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में भी दिया। श्री उसेंडी ने कहा कि वंशवाद की राजनीति के कारण कांग्रेस इस बार 44 से 4 सीट पर सिमट कर रह जाएगी।