Home छत्तीसगढ़ ये चुनाव देश के अस्मिता एवं संप्रभूता की रक्षा का चुनाव है...

ये चुनाव देश के अस्मिता एवं संप्रभूता की रक्षा का चुनाव है : डॉ. रमन सिंह

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

मंगलवार को रायपुर पश्चिम विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह व सांसद रमेश बैस शामिल हुए। डॉ. सिंह ने कहा कि ये चुनाव देश को आतंकवाद एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए हो रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थिति को देखते हुए कहा कि मुझे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे मैं किसी विशाल सभा को संबोधित कर रहा हूं। इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता यदि चाह लें तो कोई भी विरोधी हमें हरा नहीं सकता। आप लोगों की उपस्थिति देखकर रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से सुनील सोनी को ऐतिहासिक बढ़त मिलेगी।

उन्होंने कहा कि ये चुनाव देश की अस्मिता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए हो रहा है। देश को आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए हो रहा है। ये चुनाव देश को आतंकवाद एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए हो रहा है। कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें इनकी घोषणा से समूचा राष्ट्र स्तब्ध है। देशद्रोह जैसे कानून जो कि देश की सुरक्षा आतंकवाद से रक्षा के लिए है। उसे समाप्त करने का प्रस्ताव कांग्रेस पार्टी अपना घोषणा पत्र में लाई है। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। आजादी की लड़ाई लड़े वाली कांग्रेस तो महात्मा गांधी के साथ ही चली गई। अब जो कांग्रेस बची है ये देश के टुकड़े-टुकड़े करने वालों के साथ खड़ी है, आतंकवादियों के समर्थन में खड़ी दिखाई दे रही है। महात्मा गांधी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि कांग्रेस पार्टी देश को इस कदर बर्बाद करने पर आतूर हो जाएगी। एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने में अपनी पूरी ऊर्जा लगा दी है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के नेता देश का सत्यानाश करने पर तुले हैं। मोदी जी ने देश को शक्तिशाली राष्ट्र बनाया। आतंकवाद को पनाह देने वाले देश भारत से डरने लगे हैं। ये मोदी जी का व्यक्तित्व हैं। आज देश की मांग नरेन्द्र मोदी है।

सम्मेलन में रायपुर लोकसभा के वर्तमान सांसद रमेश बैस उपस्थित रहे। इस दौरान रायपुर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, राजीव कुमार अग्रवाल, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सुभाष तिवारी, चन्नी वर्मा, मीनल चौबै, मोहन एंटी, शताब्दी पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, महेश बैस, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।