Home छत्तीसगढ़ धमतरी : महिलाओं ने बाइक रैली निकालकर दिया गया मतदाता जागरुकता...

धमतरी : महिलाओं ने बाइक रैली निकालकर दिया गया मतदाता जागरुकता का संदेश

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

लोकसभा चुनाव को लेकर सौ फीसदी मतदान के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार सुबह महिलाओं ने कलेक्टोरेट परिसर से धमतरी शहर के चौक-चौराहे होते हुए वापस कलेक्टोरेट तक बाइक रैली  निकालकर लोगों को 100 फीसदी मतदान का संदेश दिया। आपको बता दें कि एसपी केपी चंदेल ने रैली हो हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दरअसल महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता रैली में महिलाओं ने स्कूटी में सवार होकर मतदान जागरूकता के नारों के साथ बड़े ही उत्साह से भाग लिया।

रैली कलेक्टरेट परिसर से होते हुए शहर के अम्बेडकर चौक, रत्नाबांधा,मकई चौक, सिहावा चौक,विंध्यावशिनी मंदिर होते हुए वापस कलेक्टोरेट परिसर में खत्म हुई। यहां पर ए एसपी केपी चंदेल ने उपस्थित जनसमुदाय को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। महिला एवं बल विकास विभाग की आधिकारी रेणु प्रकाश ने कहा कि महिलाओं ने बाइक रैली के माध्यम से उन लोगों को यह संदेश दिया है। जो मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करते बल्कि घर में बैठे रहते हैं। उन्होंने बताया कि जिस उत्साह से महिलाएं बाइक रैली में शामिल हुई हैं। उससे लगता है कि महिलाएं मतदान को लेकर कितना जागरूक हैं।