Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश एवं टी एस...

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश एवं टी एस सिंह देव

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रचार के अगुवा रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राहुल गांधी और सोनिया गांधी के लिए भी प्रचार करेंगे। एआईसीसी ने उन्हें सोनिया गांधी के संसदीय सीट रायबरेली और राहुल गांधी के संसदीय सीट अमेठी में चुनाव प्रचार का जिम्मा दिया है।इसके अतिरिक्त उनके साथ प्रदेश के कांग्रेस के कद्दावर नेता टी एस सिंह देव को भी उड़ीसा प्रचार का जिम्मा दिया गया है। भूपेश बघेल बुधवार को दूसरे प्रदेशों में प्रचार के लिए रवाना हो चुके हैं। वे 26 अप्रैल को अमेठी और रायबरेली जाएंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें झारखंड, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश सहित कई जगह प्रचार के लिए आमंत्रण है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की है उसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मनमोहन सिंह के अलावा छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं टी एस सिंह देव का नाम शामिल है। उड़ीसा कांग्रेस ने जो अपनी स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है उसमें छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंह देव का नाम चौथे नंबर पर है।वे उड़ीसा के प्रभारी भी हैं। इस सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी नाम है। उड़ीसा में प्रचारकों की सूची में छत्तीसगढ़ से सिर्फ यह दो नाम ही शामिल है।

टीएस सिंह देव का नाम राहुल गांधी,डॉ मनमोहन सिंह एवं श्रीमती प्रियंका गांधी के नाम के बाद है। जबकि भूपेश बघेल का नाम नौवें स्थान पर है। अर्थात भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भूपेश बघेल की तुलना में सिंहदेव को ज्यादा तवज्जो दी है।