Home छत्तीसगढ़ रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार करेंगे सीएम भूपेश बघेल

रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार करेंगे सीएम भूपेश बघेल

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर। बहुचर्चित रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट में चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जाएंगे। बता दें कि सोनिया गांधी के संसदीय सीट रायबरेली और राहुल गांधी के संसदीय सीट अमेठी है। इन दोनों सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए सीएम भूपेश बघेल जाएंगे और सोनिया गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पक्ष में प्रचार करेंगे। एआईसीसी ने उन्हें इन सीटों पर चुनाव प्रचार का जिम्मा सौंपा है। वे 26 अप्रैल को अमेठी और रायबरेली जाएंगे।

इसके अतिरिक्त उन्हें झारखंड, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश सहित कई जगह प्रचार के लिए आमंत्रण है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव को ओड़िसा में प्रचार का जिम्मा दिया गया है। टीएस सिंहदेव ओडिसा के प्रभारी भी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी ओडिसा में चुनाव प्रचार करेंगे। बता दें कि कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की है। उसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मनमोहन सिंह के अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं टीएस सिंह देव का नाम शामिल है।