Home समाचार इस 12 साल की लड़की ने नींबू पानी बेचकर कमाए करोड़ों रुपए...

इस 12 साल की लड़की ने नींबू पानी बेचकर कमाए करोड़ों रुपए !

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मिकाइला का नीबू पानी – कहते हैं कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है, बस उसे मेहनत से करने वाला होना चाहिए।

कुछ ऐसा ही काम एक 12 साल की लड़की ने कर दिखाया है। अमेरिका के टेक्‍सास में रहने वाली एक 12 साल की लड़की ने दुनिया के आगे एक ऐसी ही मिसाल कायम की है। इस बच्‍ची ने इतनी कम उम्र में नीबू पानी बेचकर ही 70 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। जी हां, सिर्फ नीबू पानी बेचकर ही ये बच्‍ची करोड़पति बन गई है।

तो चलिए जानते हैं कि इस बच्‍ची ने ये करिश्‍मा कैसे कर दिखाया।

साल 2009 में 12 साल की मिकाइला उल्‍मेर ने अपना लैमनेड का बिजनेस शुरु किया था। मिकाइला ने इस लैमनेड को बनाने में अपनी परदादी का नुस्‍खा अपनाया है। मिकाइला का कहना है कि उसकी परदादी 1940 से इसी नुस्‍खे से नींबू पानी बनाती थीं। इस लैमनेड में मिकाइला नीबू, शहद और अलसी का इस्‍तेमाल करती है।

मिकाइला ने सबसे पहले एक टीवी शो पर इस नीबू पानी को पेश किया था।

ये नीबू पानी लोगों को काफी पसंद आया और मिकाइला के इस नए आ‍इडिया को 60 हज़ार रुपए का ईनाम भी‍ मिला था। अब मिकाइला ने अपने लैमनेड को बेचने के लिए 55 होलफूड स्‍टोर्स से डील की है। मिकाइला अब तक इस लैमनेड से 1.10 करोड़ डॉलर यानि करीब 70 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

ओबामा ने भी पिया है मिकाइला का नीबू पानी

दो साल पहले मिकाइला ने गूगल के ‘डेयर टू बी’ प्रोग्राम में हिस्‍सा लिया था।

इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने भी मिकाइला का नीबू पानी पियाथा। ओबामा को भी मिकाइला का नीबू पानी काफी पसंद आया था और उन्‍होंने मिकाइला की लग्‍न और मेहनत की खूब तारीफ भी की थी।

इस तरह मिकाइला महज़ 12 साल की उम्र में पूरी दुनिया में मशहूर हो गई है। अपनी परदादी का नुस्‍खा अपनाकर अब मिकाइला करोड़पति बन चुकी है।