Home समाचार भारत ने अमेरिका से 22 अपाचे गार्जियन हेलीकॉप्टर का किया करार, दुश्मन...

भारत ने अमेरिका से 22 अपाचे गार्जियन हेलीकॉप्टर का किया करार, दुश्मन के टारगेट लोकेशन को कर सकता है तबाह

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 अमेरिका से भारत को पहला अपाचे गार्जियन अटैक हेलीकॉप्टर मिला है। अमेरिका के एरिजोना में स्थित प्रोडक्शन फैसिलिटी सेंटर में भारतीय वायुसेना ने पहला अपाचे हेलीकॉप्टर प्राप्त किया। भारत ने अमेरिका के साथ 22 अपाचे गार्जियन अटैक हेलिकॉप्टर का करार किया है। भारतीय वायुसेना ने इस मौके पर ट्वीट करके कहा- इस वर्ष जुलाई तक हेलीकॉप्टर का पहला बैच भारत भेजने का कार्यक्रम है। एयर-क्रू और ग्राउंड क्रू ने अलबामा स्थित अमेरिकी सेना के ट्रेनिंग फैसिलिटी में प्रशिक्षण लिया। अपाचे गार्जियन मल्टी रोल फाइटर हेलीकॉप्टर है। यह 284 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड से उड़ सकता है। इसमें दो हाई परफॉर्मेंस इंजन लगा हुआ है।

हेलीकॉप्टर में लेजर, इन्फ्रारेड और अन्य नाइट विजन सिस्टम लगाए गए हैं। यह अंधेरे में भी दुश्मनों को टारगेट करके वार कर सकता है। हेलीकॉप्टर से अत्याधुनिक मिसाइल फायर किए जा सकते हैं, साथ ही कई तरह के गोला-बारूद गिराने में भी यह सक्षम है। दुश्मनों को बिना नजर आए, यह हेलीकॉप्टर टारगेट लोकेशन को तबाह कर सकता है।