Home समाचार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया अपने मताधिकार का उपयोग

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया अपने मताधिकार का उपयोग

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

नई दिल्ली। मतदान के महापर्व में रविवार को राष्ट्रपति ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में पोलिंग बूथ पर ने अपना वोट डाला। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूर्वी-दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के पांडव नगर में पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। पूर्व मुख्यमंत्री और नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने निजामुद्दीन में पोलिंग बूथ पर वोट डाला। उत्तर प्रदेश के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रयागराज के पोलिंग बूथ पर मतदान किया।