Home लाइफस्टाइल नाश्ते में स्नैक्स खाने का मन है तो ट्राई करें बेकड चिली...

नाश्ते में स्नैक्स खाने का मन है तो ट्राई करें बेकड चिली चीज टोस्ट रेसिपी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

नाश्ते का समय हो या फिर शाम के समय स्नैक्स खाने का दिल करे, तो बनाकर खाइए लजीज बेकड चिली चीज टोस्ट। जो बनाने में बेहद आसान और हैल्दी है। बच्चों को तो यह टोस्ट बहुत पसंद आएंगे। तो आइए जानते हैं बेक्ड चिली चीज टोस्ट रेसिपी बनाने का रेसिपी। 

सामग्री :-

वाइट या ब्राउन ब्रेड – 10 से 12 स्लाइस
पनीर – 300 ग्राम
नमक – स्वादानुसार
ओट्स – 1/2 कप
हरी मिर्च – 3 टीस्पून
रेड चिली फ्लेक्स – 1 टीस्पून
चेडर चीज – 1 कप

बनाने की विधि :-

– सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को तिकोण शेप में काट लें। 
– एक बाउल में पनीर, ओट्स, हरी मिर्च, रेड चिली फ्लेक्स और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। 
– अब तैयार मिश्रण को कटे हुए ब्रेड स्लाइस पर लगा लें, साथ ही उपर से चीज ग्रेड करके भी डाल दें। 
– साथ ही ओवन को  180°C पर प्रीहीट कर लें।
– ओवन के गर्म होने पर टोस्ट ओवन के अंदर रख दें। 
– चीज के मेल्ट होने तक टोस्ट को पकने दें, लगभग 10 मिनट में टोस्ट पक कर तैयार हो जाएगें। 
– तैयार चिली चीज टोस्ट को अपनी मनपसंद सॉस के साथ सर्व करें।