Home छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने ली राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आतंकवाद से...

सीएम भूपेश बघेल ने ली राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आतंकवाद से लड़ने की शपथ

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मंगलवार 21 मई को भारत रत्न राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर  कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद से लड़ने का संकल्प लिया और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री शिव डहरिया सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि 21 मई को भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि है। इसे हम आतंकवादी विरोधी दिवस के रूप में मनाते है। राजीव  गांधी के योगदान को देश कभी भूला नहीं सकता है। 18 साल के उम्र के लोगों को मताधिकार का अधिकार उन्होंने दिया। पंचायती राज और संचार क्रांति को मजबूत करना राजीव गांधी की सोच रही है। हम सभी ने आतंकवाद से लड़ने की शपथ राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ली है। वहीं उन्होंने चुनाव आयोग के कार्यशैली पर कहा कि पूरे देश में चुनाव आयोग के कार्यशैली पर ऊंगली उठ रही है। सभी दल ईवीएम मशीन पर शंका जाहिर कर चुके हैं। सभी राजनीतिक दलों ने सुधार लाने को कहा है।