Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : महुआ शराब बना रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा रंगे...

छत्तीसगढ़ : महुआ शराब बना रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथ

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

थाना मगरलोड क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब बना कर,पालीथीन में पैक कर अन्य गावों में सप्लाई करने पर पुलिस ने कार्रवाई की। मंगलवार को पुलिस टीम ने ग्राम कोरगांव के नाला में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण कर रहे एक व्यक्ति को धरदबोचा। पुलिस टीम ने मौके पर से कुमार सिंह सोरी को रंगे हाथ पकड़ा। उसके पास से अवैध महुआ शराब काफी मात्रा निर्माण करते हुए कब्जे से लगभग 40 लीटर महुआ शराब जब्त की। इसके अलावा शराब बनाने के बर्तन और लगभग 2 क्विंटल महुआ पास (फूल) को पकड़ा और नाले में नष्ट किया। आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।