Home समाचार खेत में घुसकर टमाटर चुरा रहा था शख्स, किसान ने क्या किया,...

खेत में घुसकर टमाटर चुरा रहा था शख्स, किसान ने क्या किया, पढें पूरी खबर

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

जिले में पनागर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात को टमाटर चोरी करते हुए पकड़े जाने पर एक किसान से दूसरे किसान की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया है। पनागर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र वर्मा ने बताया कि टगर महगंवा गांव के निवासी किसान चक्रेश पटेल (32) को किसान राजेन्द्र पटेल (40) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि राजेन्द्र पटेल और चक्रेश पटेल के खेत आपस में लगे हुए हैं। दोनों ने अपने खेतों में टमाटर की फसल लगाई थी। राजेन्द्र की फसल अच्छी हुई थी और चक्रेश के खेत में टमाटर की फसल कुछ ठीक नहीं आई थी। उन्होंने बताया कि राजेन्द्र रात को भोजन करने के बाद अपने खेत देखने के लिये गया था तब उसने वहां देखा कि चक्रेश उसके खेत से टमाटर चुरा रहा था। राजेन्द्र ने टमाटर चुराते हुए चक्रेश को पकड़ा और मोबाइल कर अपने परिजनों को इस बारे में सूचित किया और कहा कि वह चक्रेश को लेकर आ रहा है। जब रात को काफी देर बाद भी राजेन्द्र वापस नहीं आया तो परिजन उसे तलाशते हुए खेत पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि चक्रेश अपने खेत में काम कर रहा था। वर्मा ने बताया कि राजेन्द्र के बारे में और टमाटर चोरी करने के संबंध में चक्रेश से पूछने पर उसने ऐसी किसी घटना से इंकार किया। इसके बाद परिजनों ने थाने पर आकर राजेन्द्र के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि सुबह होने पर राजेन्द्र की लाश चक्रेश के खेत से लगे हुए खेत में मिली। उसके सिर के पिछले हिस्से में भारी धारदार हथियार से किये गये वार का धाव था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चक्रेश को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने राजेन्द्र की हत्या वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि खेत से टमाटर चोरी करते हुए राजेन्द्र ने उसे पकड़ लिया था। इसके बाद राजेन्द्र उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। आवेश में आकर उसने राजेन्द्र के सिर के पिछले हिस्से में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसके कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद उसने राजेन्द्र की लाश को पड़ोस के खेत में फेंक दिया। वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।