Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : मंत्री ताम्रध्वज साहू पहुंचे संस्कृति विभाग, अधिकारियों को लगाई फटकार

छत्तीसगढ़ : मंत्री ताम्रध्वज साहू पहुंचे संस्कृति विभाग, अधिकारियों को लगाई फटकार

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर। संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू आज अचानक संस्कृति विभाग के दफ्तर पहुंचे। इस दौरान बिना सूचना के अचानक मंत्री के पहुंचने से संस्कृति विभाग में हड़कंप मच गई। वहीं खाली दफ्तरों को देखकर ताम्रध्वज साहू ने अधिकारियों को फटकार लगाई है। 

बता दें कि आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे अचानक ताम्रध्वज साहू संस्कृति विभाग पहुंचे। इस दौरान कई कर्मचारी और अधिकारी विभाग से नदारद मिले। जिससे नाराज मंत्री ने बड़े अधिकारियों को फटकार लगाई। वहीं उन्होंने इस दौरान एक घंटे तक पूरा संस्कृति विभाग घूमकर सुक्ष्मता से कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने कई मामलों के सीधी जानकारी विभाग के संचालक से मांगी है। वहीं कार्यालय परिसर में साफ-सफाई नहीं होने को लेकर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हंै कि परिसर में दिल्ली हाट की तरह छत्तीसगढ़ हाट तैयार करना है। छत्तीसगढ़ हाट में पूरी तरह से छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक दिखनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों का मंच है। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत सारी शिकायतें संस्कृति विभाग से जुड़ी उन्हें मिली है। शिकायतों पर सही जवाब और जानकारी आप लोगों ने नहीं दी तो फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।