Home समाचार ‘राहुल गांधी ने अपना आत्मसम्मान, राजनीतिक कद दोनों ही गंवा दिया’

‘राहुल गांधी ने अपना आत्मसम्मान, राजनीतिक कद दोनों ही गंवा दिया’

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मशहूर इतिहासकार और बीते पांच साल में कई बार मोदी सरकार पर सवाल उठाने वाले रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रामचंद्र गुहा ने लिखा है कि वह हैरान हैं कि अभी तक राहुल ने इस्तीफा नहीं दिया है। रामचंद्र गुहा ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि वह हैरान हैं कि अभी तक राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा नहीं दिया है। उनकी पार्टी ने इस चुनाव में काफी बुरा प्रदर्शन किया है। वह अपनी खुद की सीट ही हार चुके हैं। राहुल गांधी ने अपना आत्मसम्मान, राजनीतिक कद दोनों ही गंवा दिया है। मैं मांग करता हूं कि कांग्रेस को अब एक नए नेतृत्व की जरूरत है।

लेकिन कांग्रेस के पास वह भी नहीं है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी खुद अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश कर चुके हैं। सूत्रों की मानें तो वे यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के सामने इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं, लेकिन इस पर 25 मई को होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में चर्चा होगी।