Home समाचार पाकिस्तान में तोड़ा गया ऐतिहासिक गुरु नानक महल, चुरा ले गए खिड़कियां

पाकिस्तान में तोड़ा गया ऐतिहासिक गुरु नानक महल, चुरा ले गए खिड़कियां

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरु नानक महल के कुछ हिस्सों को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महल में लगे काफी महंगे बताए जा रहे खिड़की और दरवाजे को तोड़ा गया, जिसे बाद में बेच दिया गया. गुरु नानक महल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में है.

क्या है मामला

पाकिस्तान के डॉन अखबार के मुताबिक ये महल चार मंजिला बिल्डिंग है जिसकी दीवारों पर सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक की तस्वीरें बनी है. बाबा गुरु नानक महल चार सौ साल पहले बनाया गया था. यहां लाखों की संख्या में भारत और विदेश से सिख तीर्थ यात्री आते हैं.

मुख्य तौर पर ये महल लाहौर से सौ किलोमीटर दूर नारौवल शहर में है. इसमें कुल मिलाकर 16 कमरे हैं और हर कमरे में तीन-तीन दरवाजें लगे हैं. इसके अलावा हर कमरे में कम से कम चार वेनिलैटर्स भी हैं.

नहीं पता कौन करता है देखभाल?

यहां महल के नजदीक एक गांव के रहने वाले मोहम्मद असलम ने बताया कि वो लोग इसे महलान कहते हैं. उन्होंने कहा, ”कुछ साल पहले यहां कनाडा से एक शिष्ठमंडल आया जिसमें एक महिला भी थी. वो सब यहां आकर काफी खुश हुए थे.”

डॉन के मुताबिक इस महल पर किसका मालिकाना हक है और इसकी देखभाल की जिम्मेदारी किसकी है इसको लेकर तस्वीर साफ नहीं.

करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण 

बता दें कि इन दिनों करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है. इसका मकसद है सिख श्रद्धालुओं के लिए गुरुनानक देव की पवित्र धरती तक पहुंच और आवाजाही आसान बनाना. भारत में इसका उद्घाटन 26 नवम्बर को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने किया था.