Home छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में चक्रवाती घेरा से छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश , राजधानी में गिरा...

मध्यप्रदेश में चक्रवाती घेरा से छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश , राजधानी में गिरा पारा

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003


नौतपा के चौथे दिन मंगलवार को सुबह और दोपहर तक लोग जहां गर्मी से बेहाल रहे, वहीं शाम होते-होते मौसम का मिजाज ही बदल गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पूर्व मध्यप्रदेश में 2.1 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती घेरा बनने से छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव हुआ है। इसकी वजह से प्रदेश के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली और बारिश भी हुई। रायपुर में बुधवार को भी बारिश होने और बादल छाये रहने की संभावना है।

लू, बारिश और आंधी तीनों की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के एक या दो स्थानों पर फिलहाल लू चलने की अति संभावना जताई है। एक या दो स्थानों पर तेज हवा चल सकती है। प्रदेश के कुछ स्थानों पर एक हल्की बारिश या अंधड़ चलने की अति संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।

हल्की बारिश हुई

प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। माना एयरपोर्ट में शाम को 1.9 मिमी बारिश हुई। बिलासपुर में 0.6 मिमी, अंबिकापुर में 1.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। प्रदेश के लगभग सभी संभागों में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। रायपुर, दुर्ग, सरगुजा संभाग में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों में तापमान सामान्य रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकार्ड किया गया।

शहरों का तापमान

रायपुर- 44.6

बिलासपुर- 44.1

पेंड्रारोड- 41.3

अंबिकापुर- 42.1

जगदलपुर- 37.5

दुर्ग- 44.8