Home खेल भारत की जू.महिला हॉकी टीम ने कनाडा को 2-0 से हराया

भारत की जू.महिला हॉकी टीम ने कनाडा को 2-0 से हराया

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने यहां चल रहे चार देशों के कैंटोर फिट्ज़गेराल्ड अंडर-21 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में कनाडा को 2-0 से पराजित कर दिया है। भारत और कनाडा के बीच मुकाबला काफी कड़ा था लेकिन बेहतर रणनीति के दम पर भारतीय टीम जीतने में कामयाब रही। भारत ने शुरूआत से ही कनाडाई रक्षापंक्ति पर दबाव बनाकर रखा। हालांकि शुरूआती पेनल्टी पर गगनदीप के शॉर्ट को कनाडा की रॉबिन फ्लेमिंग ने रोक दिया। इसके बाद दोबारा फ्लेमिंग ने बचाव किया और पहला क्वार्टर गोलरहित समाप्त हुआ।

दूसरे क्वार्टर में कनाडा ने पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन भारत की बीचू देवी ने इस पर बचाव कर लिया। फिर 24वें मिनट में मुमताज़ खान ने गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। तीसरे क्वार्टर के 37वें मिनट में महिमा चौधरी ने भारत के लिये दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 किया, इस बढ़त को भारत ने बरकरार रखते हुये जीत दर्ज की। भारतीय जूनियर टीम रविवार को दूसरा मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी।