Home समाचार विश्व में इंटरनेट इस्तेमाल करने में भारत दूसरे नंबर पर, पहले स्थान...

विश्व में इंटरनेट इस्तेमाल करने में भारत दूसरे नंबर पर, पहले स्थान पर चीन काबिज

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाला भारत विश्व में दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर चीन है, जहां लोग सर्वाधिक इंटरनेट का उपयोग करते है। इंटरनेट इस्तेमाल के संबंध में 2019 की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व में चीन इंटरनेट का उपयोग करने वाले के मामलों में सबसे ऊपर है। चीन का हिस्सा 21 प्रतिशत है और इसके बाद भारत 12 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है।
अमेरिका का हिस्सा भारत की तुलना में एक तिहाई कम आठ प्रतिशत ही है। रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर इंटरनेट इस्तेमाल करने की वृद्धि दर मजबूती से किंतु धीमी गति से बढ़ रही है। हालांकि 2018 में इसकी वृद्धि दर एक साल पहले के सात प्रतिशत की तुलना में छह प्रतिशत रही थी।
तीन साल पहले भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में कदम रखने वाली मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो अमेरिका के बाद किसी भी अन्य देश की सबसे उन्नयन इंटरनेट कंपनी बन चुकी है। रिलायंस जियो के 30 करोड़ 70 लाख मोबाइल फोन उपभोक्ता हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया “हम एक हाईब्रिड ऑनलाइन से ऑफलाइन वाणिज्य मंच रिलायंस के खुदरा केंद्रों को जियो डिजिटल इंफ्रास्ट्रकचर एवं सेवाओं के साथ जोड़कर तैयार कर रहे हैं। इससे रिलायंस रिटेल केंद्रों पर 35 करोड़ उपभोक्ताओं की पहुँच होगी।