Home अन्य अगर इन बीमारियों से रहना है दूर तो खूब खाएं गोलगप्पे

अगर इन बीमारियों से रहना है दूर तो खूब खाएं गोलगप्पे

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 लड़कियों को गोलगप्पे बहुत पसंद होते है और वे गोलगप्पे खाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। कुछ लोगों का मानना होता है कि गोलगप्पे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होते हैं लेकिन आपको बता दें कि अगर इन्हें सही मात्रा में खाया जाए तो ये स्वास्थ्य को बहुत फायदा पहुंचाते हैं। आप सोच रहे होंगे कि गोलगप्पे खाने से क्या फायदा हो सकता है तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में …………………..

गोलगप्पे के पानी को जलजीरा पाउडर, काला नमक और भुना हुआ जीरा आदि डालकर तैयार किया जाता है जिसकी वजह से ये पेट का हाजमा सही करने का काम करता है। गोलगप्पे खाने से गैस, बदहजमी जैसी समस्याएं नहीं होती हैं और खाना आसानी से पच जाता है।

अगर जी घबरा रहा है या उल्टी आ रही है तो ऐसे में गोलगप्पे का सेवन करने से फायदा होता है। वहीं अगर मुंह में छाले हो गए हैं तो गोलगप्पे खाने से जल्दी ही छाले सूखने लगते हैं।