Home समाचार प्रगति शर्मा ने बनाई ऐसी जैकेट, अब बाइक दुर्घटना में नहीं जाएगी...

प्रगति शर्मा ने बनाई ऐसी जैकेट, अब बाइक दुर्घटना में नहीं जाएगी जान!

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

हिमाचल प्रदेश की बेटी ने अपने हुनर का जौहर दिखाते हुए लोगों की जान बचाने वाला एक जैकेट तैयार किया है। सुंदरनगर की बेटी प्रगति शर्मा ने सड़क हादसे के लिए जीवनदायनी जैकेट बनाया है।

लाइफ सेविंग जैकेट की कामयाबी का डंका अब देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी बजने वाला है। उन्होंने ऐसी जैकेट तैयार की है जो कि बाइक दुर्घटना होने पर चालकों की जान बचाएगी ऐसा दावा किया जा रहा है।

प्रगति ने यह जैकेट अपने संस्थान के प्रोजेक्ट के दौरान तैयार की है। वह राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर गुजरात में अध्ययन कर रही हैं। अध्ययन के दौरान उनके द्वारा खोजी गई लाइफ सेविंग जैकेट को जीवन सुरक्षा बाइक वायु जैकेट नाम दिया है। इस जैकेट को बनाने के उपरांत प्रगति ने संस्थान में प्रथम 5 छात्र-छात्राओं में स्थान पाकर पुरस्कार प्राप्त किया है। लोगों तक यह जैकेट पहुंचाने के लिए इसका न्यूनतम रेट रखा गया है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह जैकेट पहुंच सके, जिससे अधिक से अधिक लोग इस जैकेट का लाभ उठा सके।