Home व्यापार भारत की ये कंपनी Jio को धूल चटा देगी, मात्र 96 रुपए...

भारत की ये कंपनी Jio को धूल चटा देगी, मात्र 96 रुपए में 6 महीने के लिए दे रही अनलिमिटेड कॉलिंग और ढेर सारा डेटा

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL बीते कई दिनों से अपने उपभोक्ताओं को आकर्षित करने और ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को जोड़ने के लिए कई प्रयास कर रही है। कंपनी ने कई नई स्कीमें शुरू की हैं और मौजूदा प्रीपेड प्लान और STV में बदलाव किया है। अब कंपनी ने अपने चेन्नई और तमिलनाडु सर्कल के यूजर्स के लिए VASANTHAM GOLD – PV 96 रिचार्ज प्लान पेश किया है।

BSNL का 96 रुपए वाला प्रीपेड प्लान 180 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसके अलावा उपभोक्ता इस प्लान में रोमिंग और एसटीडी कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि मुंबई और दिल्ली सर्कल में आपको कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। इसके अलावा उपभोक्ता रोजाना 100 एसएमएस का लाभ भी उठा सकेंगे। लेकिन ये मुफ्त की वैधता 21 दिन की होगी। इस प्लान को ग्राहक PLAN VOICE96 से 123 पर भेज कर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

अभी हाल ही में कंपनी ने अपने बंपर ऑफर की अवधी को बढ़ाया है। BSNL ने इस ऑफर को पहले अप्रैल तक बढ़ाया था। लेकिन अब कंपनी ने इसे अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है। कंपनी ने इस ऑफर के अंतर्गत 2 और प्लान को भी शामिल किया है। इनमें 1,699 और 2,099 रुपए वाले प्लान शामिल हैं।

ये दोनों ही प्लान ट्रैरिफ वाउचर ( STV ) के तहत आते हैं और दोनों ही प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। इसके अलावा BSNL के इस ऑफर का लाभ उपभोक्ताओं को 186, 429, 485, 666, 999, 187, 333, 349, 444, 448, 1699 और 2,099 रुपए वाले प्लान में मिलेगा। इन प्लान में मौजूदा बेनिफिट्स के अलावा डेली 2.2 GB डाटा मुफ्त मिलेगा।