Home देश ISRO : इसरो अब मिशन चंद्रयान-2 के बाद शुक्र और सूरज तक...

ISRO : इसरो अब मिशन चंद्रयान-2 के बाद शुक्र और सूरज तक पहुंचने की तैयारी में

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग के बाद इसरो अपने भविष्य के मिशनों पर जुटा हुआ है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चंद्रमा के बाद अब इसरो कहां-कहां अपना यान भेजने की तैयारी में लगा हुआ है?

इसरो के भविष्य वाले मिशनों में सबसे खास गगनयान है. इसके लिए तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. ऐसा पहली बार मौका आएगा कि भारत अपने अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में भेजेगा. इसके लिए इसरो ने स्पेशल सूट तैयार किए हैं.

चंद्रमा के बाद सूर्य की जांच के लिए इसरो अपने आदित्य एल-1 मिशन में जुटा है. इस मिशन का मकसद सूर्य की सतह के तापमान 6000 कैलविन से कोरोना का तापमान 300 गुना ज्यादा क्यों है?

पड़ोसी ग्रह शुक्र की जांच के लिए भी इसरो मिशन वीनस यानि शुक्रयान-1 की तैयारियों में जुटा है. शुक्र ग्रह आकार, गुरुत्वाकर्षण और धनत्व के मामले में काफी समान है. इसी की जांच के लिए इसरो अपना यान भेजेगा.