Home समाचार स्वच्छ भारत अभियान को मुंह चिढ़ाती ये रिपोर्ट, 15 फीसदी अदालतों में...

स्वच्छ भारत अभियान को मुंह चिढ़ाती ये रिपोर्ट, 15 फीसदी अदालतों में महिलाओं के लिए नहीं हैं Toilet

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

देश में जहां एक तरफ मोदी सरकार स्वच्छ भारत अभियान का नारा दे रही है तो वहीं दूसरी तरफ देश के 16,000 अदालत परिसरों में से लगभग 15 प्रतिशत में महिलाओं के लिए टॉयलेट (Toilet) ही नहीं है। ज्ञात हो कि एक सर्वेक्षण में ये चौकाने वाला खुलासा हुआ है। आपको बता दें कि केंद्र की प्रमुख योजना स्वच्छ भारत अभियान के तहत सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले साल नवंबर में अदालती परिसरों, विशेषकर जिला न्यायालयों में टॉयलेटों (Toilet) के नवीनीकरण और मरम्मत करने के लिए स्वच्छ न्यायालय परियोजना लॉन्च की थी। इस परियोजना को सभी 16,000 अदालत परिसरों में स्थित टॉयलेटों को छह महीनों के अंदर बेहतर स्थिति में करने के लिए लॉन्च किया गया था।

15% अदालत परिसर में टाॅयलेट नहीं

हालांकि, न्यायिक सुधार के लिए वैध शोध करने वाली एक स्वायत्त ‘थिंक टैंक विधि सेंटर फॉर लीगल पॉलिसी’ द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में अदालत परिसरों में स्थित टॉयलेटों की दयनीय स्थिति का खुलासा हुआ है। ‘बिल्डिंग बेटर कोर्ट्स’ पर अदालती ढांचों की कमियों को प्रस्तुत करने और उनका विश्लेषण करने वाली एक रिपोर्ट में थिंक टैंक ने कहा कि 15 प्रतिशत अदालत परिसरों में महिलाओं के लिए टॉयलेट ही नहीं हैं।

पूर्वोत्तर राज्य भी शामिल

आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू एवं कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ऐसे राज्य हैं जहां अदालत परिसरों में महिलाओं के लिए टॉयलेट नहीं हैं। रिपोर्ट में कहा गया, “आंध्र प्रदेश में 69 प्रतिशत अदालत परिसरों में महिलाओं के लिए टॉयलेट नहीं हैं। ओडिशा में 60 प्रतिशत और असम में 59 प्रतिशत अदालत परिसरों में यही स्थिति है।”

गोवा, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मिजोरम ऐसे राज्य हैं जहां सबसे कम अदालत परिसरों में टॉयलेट हैं। जहां झारखंड में आठ प्रतिशत अदालत परिसरों में टॉयलेट पूरी तरह संचालित हैं, वहीं उत्तर प्रदेश में 11 प्रतिशत और मिजोरम में यह आंकड़ा 13 प्रतिशत है। सर्वेक्षेण के अनुसार, झारखंड की राजधानी रांची के जिला अदालत परिसर में महिला और पुरुष-किसी के लिए भी टॉयलेट नहीं है।