Home मनोरंजन इस मशहूर तमिल एक्टर ने कहा दुनिया को अलविदा, बौखलाए फैंस

इस मशहूर तमिल एक्टर ने कहा दुनिया को अलविदा, बौखलाए फैंस

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

 सोशल मीडिया का उपयोग सही बातों के अलावा कभी कभी नकारात्मक बातों को फैलाने के लिए भी किया जाता है। कई दफे तो कलाकारों के मृत्यु की झूठी खबर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। तमिल सिनेमा के लोकप्रिय स्टार विजय को लेकर भी सोशल मीडिया पर ऐसी ही अफवाह चल रही है। अभिनेता की मौत की झूठी खबर इतनी तेजी से फैली है कि कई प्रशंसक शोक एवं सदमे में हैं।

ट्विटर पर उनकी मौत की खबर #RIPactorVIJAY ट्रेंड कर रहा है। विजय के प्रशंसक उनके हिरो के खिलाफ फैली इस नकारात्मकता से बौखलाए हैं। विजय तमिल सिनेमा के बड़े स्टार हैं। उनकी कई फिल्में निरंतर रूप से हिट हुई हैं। पिछले कुछ वर्षों में विजय ने दुनियाभर में भारी सफलता अर्जित की है। विजय की आने वाली मुवी बिजिल की भी खूब चर्चा है।

इसी बीच इस लोकप्रिय स्टार के आलोचकों ने उनकी मृत्यु से जुड़ी झूठी खबर सोशल माडिया पर फैलाई है। विजय की मौत की खबर पहले प्रशंसकों के लिए किसी आश्चर्य की तरह थी। फिर हकीकत पता चलने के बाद प्रशंसकों का गुस्सा सातवें आसमान पर आ गया। यद्दपि कुछ लोग एकाएक इस हैशटैग के ट्वीटर पर ट्रेंड करने से सकते मे है।

प्रशंसकों की तसल्ली के लिए बता दें कि एक्टर विजय एकदम स्वस्थ और सेहतमंद हैं। #RIPactorVIJAY के तहत अब तक 50 हजार से अधिक ट्वीट किए जा चुके हैं। लोग पूछ रहे हैं कि कौन है जो ये ट्रेंड कर रहा है… इस हैशटैग को फौरन बंद कीजिए। एक्टर विजय अपनी अपकमिंग मूवी बिजिल में फुटबॉल कोच का रोल कर रहे हैं। फिल्म को मशहुर संगीतकार ए आर रहमान ने संगीत दिया है। बिजिल में विजय के लुक पोस्टर्स जारी किए जा चुके हैं जिसमें विजय के लुक की काफी प्रशंसा की जा रही है।