Home जानिए यात्रीगण ध्यान दें, अगस्त में रद्द रहेंगी रायपुर से गुजरने वाली ये...

यात्रीगण ध्यान दें, अगस्त में रद्द रहेंगी रायपुर से गुजरने वाली ये ट्रेनें

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

यदि आप रेलवे की लोकल ट्रेन के नियमित यात्री हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गुजरने वाली 13 ट्रेनें 1 से 31 अगस्त के बीच रद्द रहेंगी. बिलासपुर-रायपुर और दुर्ग-गोंदिया-कलमना रेल खंडों में आवश्यक रखरखाव के चलते ट्रेनें रद्द की गई हैं. इसके तहत 9 और 23 अगस्त को डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी.

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक 9 और 23 अगस्त को बिलासपुर-रायपुर मेमू, 9 और 23 अगस्त को रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू, 10 और 24 अगस्त को डोंगरगढ़-रायपुर मेमू और 9 और 23 अगस्त को रायपुर-दुर्ग मेमू रद्द रहेगी. मानसून के दौरान भी रेलवे प्रशासन कई रूटों पर रखरखाव व निर्माण कार्य करेगा. इसके अलावा इलाहाबाद स्टेशन का भी आधुनिकीकरण होने के साथ ही इलाहाबाद और प्रयाग के बीच दोहरीकरण का काम चल रहा है. 28 जुलाई से 7 अगस्त तक यह काम चलना प्रस्तावित है. इसके कारण दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस अप-डाउन में दो दिनों तक रद्द रहेगी. 1 अगस्त को छपरा से चलने वाली छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी. इसी तरह 31 जुलाई को दुर्ग से चलने वाली दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी.

ये ट्रेनें भी रहेंगी प्रभावित
इसी तरह 2, 16 और 23 अगस्त को इतवारी-टाटानगर पैसेंजर इतवारी से सवा दो घंटे की देरी से रवाना की जाएगी. कुछ ट्रेनों को बीच में ही रोक लिया जाएगा. 9 एवं 23 अगस्त को रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू और 10 एवं 24 अगस्त को गोंदिया-रायपुर मेमू भी दुर्ग तक ही चलेगी. 9 और 23 अगस्त को गेवरारोड-बिलासपुर शिवनाथ एक्सप्रेस को 1 घंटे 45 मिनट तक रोकी जाएगी. इसी तिथियों में टाटानगर-इतवारी इंटरसिटी को भी 2 घंटे 25 मिनट तक रोका जाएगा.