Home राजनीति प्रियंका का नाम दौड़ से बाहर : कांग्रेस इस हफ्ते कर सकती...

प्रियंका का नाम दौड़ से बाहर : कांग्रेस इस हफ्ते कर सकती है पार्टी के आंतरिम अध्यक्ष का ऐलान

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नए अध्यक्ष की खोज कर रही कांग्रेस को इस हफ्ते के आखिर में आंतरिम अध्यक्ष मिलने की उम्मीद है। इसके लिए राहुल गांधी ने पार्टी के बड़े नेताओं के साथ अनौपचारिक बैठक की।

इस बैठक में राहुल गांधी ने एक बार फिर से अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि गांधी परिवार का कोई भी पार्टी का अध्यक्ष नहीं बनेगा। उनके कहने का आशय पार्टी की महासचिव व उनकी बहन प्रियंका गांधी से है।

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रियंका की राजनीतिक सक्रियता से प्रभावित हैं और उन्हें ही पार्टी का अध्यक्ष चाहते हैं। पार्टी के ही वरिष्ठ नेता शशि थरूर भी प्रियंका को अध्यक्ष के लिए सबसे उपयुक्त नेता मानते हैं। वह उन्हें करिश्माई नेता कहते हैं।

बात अगर पार्टी में आंतरिम अध्यक्षों के नामों की करें तो कई लोगों का नाम सामने आ रहा है। इनमें राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुशील कुमार शिंदे और केसी गोपाल।

राहुल गांधी लगातार पार्टी के आला नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। खुद के अध्यक्ष बनने पर वह सीधा मना कर देते हैं। उनके मना करने के पीछे कांग्रेस का लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार है। जहां कांग्रेस के खाते में महज 52 सीटें आई थी। राहुल खुद बहुचर्चित अमेठी की सीट हार गए थे।