Home समाचार 90 लाख का कर्ज, खुद कर ली खुदकुशी, 90 हजार की सुपारी...

90 लाख का कर्ज, खुद कर ली खुदकुशी, 90 हजार की सुपारी देकर करवाया बेटी का कत्‍ल, जानिए पूरी कहानी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 सागर के चर्चित सीमेंट व्यापारी ब्रजेश उर्फ अजय चौरसिया खुदकुशी और उनकी 16 साल की बेटी महिमा की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हालांकि पुलिस ने जो कहानी बतायी है उसमें कई पेंच हैं। पुलिस ने बताया कि ब्रजेश उर्फ अजय चौरसिया ने बिहार के मास्‍टरमाइंड रंजन राय से बेटी की हत्‍या कराकर खुद को पिस्‍टल से गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली। वारदात को अंजाम देने से पहले बृजेश ने रंजन से मोबाइल पर बात कर हथियार उपलब्‍ध कराने की बात की थी और कहा था कि कुछ लोग मुझे परेशान कर रहे हैं, मेरी जान को खतरा है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

पत्‍नी और बेटी को बेहोश कर ले गया कार में और फिर…

पुलिस के अनुसार ब्रजेश ने बिहार के मास्टर माइंड रंजन राय से हथियार लेने के बाद उसी के साथ मिलकर अपने किसी दुश्मन को मारने की प्लानिंग और रिहर्सल की थी, लेकिन 16 जुलाई को ब्रजेश कार से अपनी पत्नी और बेटी को बेहोशी की हालत में पथरिया जाट रोड पर ले गया था। यहां उसने रंजन को बुलाकर इन दोनों को गोली मारने को कहा। रंजन को यह पता नहीं था कि 90 हजार में उसने जिन लोगों की जान लेने की सुपारी ली है वे ब्रजेश की पत्नी व बेटी हैं। रंजन ने लड़की को कार के बाहर से गोली मारी तभी उस रोड पर ट्रैफिक बढ़ गया। जिससे वह महिला पर फायर किए बिना ही लौट गया।

सुसाइड नोट में कर्ज चुकाने का जिक्र

मृतक ने सुसाइड नोट में पत्नी व उसके बीमा क्लेम की राशि से बैंक का 90 लाख कर्ज चुकाने का जिक्र किया, लेकिन इस बात पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा। वहीं ब्रजेश ने जिस पिस्टल से सुसाइड किया था वह तो पुलिस को मिल गई, लेकिन जिससे बेटी का मर्डर हुआ वह पिस्टल और मृतक का मोबाइल ये दोनों अभी भी गायब हैं। इस केस में अभी और खुलासे बाकी है।

90 हजार में फिक्‍स हुई थी सुपारी, ये है कहानी है पेंच

पुलिस ने बताया कि ब्रजेश उर्फ अजय चौरसिया ने रंजन राय को 90 हजार की सुपारी दी थी। पुलिस का कहना कि इस घटनाक्रम में दो पिस्टल उपयोग किए गए। जिनमें से उन्हें वह पिस्टल मिल गई है, जिससे रंजन ने महिमा कि हत्या की थी। जबकि दूसरी पिस्टल गायब है। जैसा कि पुलिस का मानना है कि इसी पिस्टल से ब्रजेश ने सुसाइड कर लिया। लेकिन अगर ब्रजेश के सिर से निकली गोली और इस जब्त पिस्टल की बैलेस्टिक रिपोर्ट अलग-अलग आती है तो फिर कहानी में पेंच आ जाएगा। रंजन से पुलिस ये नहीं उगलवा पाई है कि ब्रजेश ने पत्नी-बेटी की मौत का षड्यंत्र क्यों रचा था। हालांकि पुलिस का कहना है कि खुद रंजन को भी आखिरी वक्त तक नहीं मालूम था कि ब्रजेश, उससे अपनी ही बेटी-पत्नी को मरवाना चाह रहा है। इसलिए उसकी इस मसले पर कोई चर्चा ही नहीं हो पाई।