Home समाचार पृथ्वी पर अब भी मौजूद है लंकापति रावण का शव, श्रीलंका के...

पृथ्वी पर अब भी मौजूद है लंकापति रावण का शव, श्रीलंका के रागला में घने जंगलों के बीच एक गुफा में रखा है ताबूत..

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

श्रीलंका में आज भी कई ऐसी जगहें मौजूद हैं जिनका जुड़ाव रामायण काल से बताया जाता है। हाल के श्रीलंकाई सरकार के शोध के बाद करीब 50 ऐसे स्थान चिन्हित किये गये हैं जिनका पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व है और मान्यता है कि इनका उल्लेख रामायण में भी मिलता है। श्रीलंकाई सरकार ने भी पिछले कुछ वर्षों में इन स्थानों को पर्यटन केंद्र के रूप में और विकसित करने की बात कह चुकी है और इस दिशा में काफी काम भी चल रहा है।

वैसे, आज हम आपको जिस बारे में बताने जा रहे हैं, वह बेहद हैरान करने वाला है। क्या आपको मालूम है कि रावण का शव आज भी इस धरती पर मौजूद है और सुरक्षित रखा है? जानिए इस रहस्य के बारे में सबकुछ….

गुफा में रखा हुआ है लंकापति रावण का शव

मान्यता है कि रावण का शव एक गुफा में रखा हुआ है। यह गुफा श्रीलंका के रागला जंगल में स्थित है। यहां रावण के शव को एक ताबुत में रखा गया है। रागला के इलाके में रावण की यह गुफा 8 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहीं एक विशेष लेप के साथ रावण का शव 18 फीट लंबे ताबूत में रखा गया है। इस ताबूत की चौड़ाई 5 फीट है।

रामायण से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार जब युद्ध में भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया तो उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए विभीषण को सौंप दिया। हालांकि, गद्दी संभालने की जल्दी में विभीषण ने रावण का शव ऐसे ही छोड़ दिया।

कहते हैं कि इसके बाद रावण के शव को नागकुल के लोग अपने साथ ले गए। इनकी मानना था कि रावण की मौत क्षणिक है और वह बाद में फिर जिंदा हो जाएगा। उन्होंने कई बार इसकी कोशिश भी की हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद उसके शव को सुरक्षित रखने के लिए ममी बनाकर रख दिया गया।