Home मनोरंजन बॉलीवुड के ये 5 सितारे अपना धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपना चुके...

बॉलीवुड के ये 5 सितारे अपना धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपना चुके हैं , वजह जानकर होगी हैरानी..

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

हिंदी सिनेमा जगत में सभी धर्मों को बराबर मान्यता दी जाती है, फिल्म इंडस्ट्री में सभी सभी धर्मों के कलाकार काम करते हैं, और सभी कलाकार एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं, इसी बात को मद्देनजर रखते हुए आज हम आपको पांच ऐसे सितारों के बारे में बता रहे हैं जो अपना धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म कबूल कर चुके हैं।

1- महेश भट्ट

महेश भट्ट की जिंदगी के बारे कम ही लोगों को पता है, कि महेश भट्ट के माता-पिता की कभी शादी ही नहीं हुई। जिसका असर उनकी जिंदगी पर पड़ा। शायद यही वजह थी कि उन्होंने अपनी जिंदगी में भी शादी को ज्यादा अहमियत नहीं दी। महेश की मां मुस्लिम और पिता हिंदू थे। वो हमेशा अपने पिता से दूर रहे। महेश भट्ट जब कॉलेज में थे, तो वो लॉरिएन ब्राइट नाम की एक लड़की के प्यार में पड़ गए थे। बाद में लॉरिएन का नाम बदलकर किरन भट्ट रखा गया। किरन, पूजा भट्ट और राहुल भट्ट की मां हैं। इसी दौरान उनका अफेयर परवीन बॉबी से हो गया। इससे उनकी शादी में दरार पड़ गई थी। कुछ समय बाद परवीन से भी उनके रिश्ते बिगड़ गए। कहा तो यहां तक जाता है कि महेश भट्ट के छोड़ने की वजह से परवीन की मानसिक हालत खराब हो गई थी। किरन से रिश्तों में कड़वाहट के बीच महेश की जिंदगी में सोनी राजदान आईं, लेकिन किरन और महेश भट्ट का तलाक नहीं हुआ था। इसी बीच उन्होंने सोनी से शादी कर ली। इस शादी के लिए महेश ने मुस्लिम धर्म कबूल कर लिया था।

2- ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी का नाम बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों मे आता है। आपको बता दे इन्होने अपना धर्म एक शर्त के मुताबिक बदला था। दरअसल इनके होने वाले पति विक्की गोस्वामी को यु०ऐ०ई० में ड्रग्स की तस्करी के जुर्म गिरफ्तार किया गया था, और उन्हे 25 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। शर्त के मुताबिक यदि विक्की गोस्वामी इस्लाम धर्म को अपनाते तो उनकी सज़ा कम हो सकती थी। जिसके कारण विक्की को इस्लाम धर्म अपनाना पड़ा था। साल 2001 में वो रिहा हो गए। ममता कुलकर्णी ने विक्की गोस्वामी से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था।

3- ए आर रहमान

बॉलीवुड के सबसे मशहूर संगीतकार ए आर रहमान का जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ था, लेकिन उन्होंने बाद में हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म कबूल कर लिया। कहा जाता है कि ए आर रहमान ने अपने गुरु जी से प्रेरित होकर इस्लाम धर्म अपनाया था।

4- आयशा टाकिया

आयशा टाकिया की मां एंग्लो इंडियन थी, और उनके पिता हिंदू थे, लेकिन उन्हें इस्लाम धर्म में काफी दिलचस्पी थी, इसीलिए उन्होंने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लिया, जिसके बाद उन्होंने मुस्लिम युवक फरहान आज़मी से शादी कर ली थी।

5- धर्मेन्द्र

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र नॆ अपने जीवन दो बार शादी की और अपनी दोनों शादियों को बनाए रखा है। उनकी पहली शादी प्रकाश कौर से 19 वर्ष की उम्र में 1954 में हुई। उनकी दूसरी शादी बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी के साथ हुई। हेमा मालिनी से दूसरी शादी करने के लिए धर्मेन्द्र ने अपना धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लिया था।