Home मनोरंजन अब प्रियंका ने किया ‘एल्कोहल ब्रांड’ का विज्ञापन, यूजर बोला- छोरी हाथ...

अब प्रियंका ने किया ‘एल्कोहल ब्रांड’ का विज्ञापन, यूजर बोला- छोरी हाथ से निकल गई..

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

दुनिया भर में अपने टैलेंट से नाम कमाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वह अपने पति के साथ स्पॉट की जाती हैं तो कभी उन्हें क्वालिटी टाइम बिताते देखा जाता है। लेकिन बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा एक खास वजह से चर्चा में आई थीं। दरअसल प्रियंका अपने बर्थडे सेलीब्रेशन के दौरान अपने पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ सिगरेट पीती हुई नजर आई थीं। इसके बाद यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। हाल में प्रियंका ने फिर कुछ ऐसा कर दिया कि वो यूजर्स के निशाने पर आ गईं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो छाया हुआ है। वीडियो में वो एक एल्कोहल ब्रांड का एड करती हुई नजर आ रही हैं। इसमें प्रियंका की जिंदगी के कई शेड्स नजर आ रहे हैं।

प्रियंका ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘जिंदगी खुद को बार-बार सुदृढ़ बनाना है। आपको हर अवसर को हाथ में लेना होगा, जोखिम उठाना होगा और अपना रास्ता बनाना होगा। सभी की सफलता उनकी अपनी है, यह वो चीज है जिसे आपने कमाया है। यह आपका गर्व है।’

प्रियंका का ये वीडियो सामने आते ही वह एक बार फिर यूजर्स ने निशाने पर आ गईं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लगता है दीदी का अस्थमा ठीक हो गया दारू चल रही है।’ एक और लिखा- मतलब दीदी का कहना है कि उन्होंने ये पीकर प्राइड हासिल किया है।’

दूसरे यूजर ने लिखा- ‘अस्थमा क्या ठीक हुआ छोरी हाथ से निकल गई।’ तीसरे ने लिखा- ‘दारू बेचने के लिए इतना सूतियापा’

शादी से पहले एक वीडियो शेयर कर फैंस को बताया था कि वह अस्थमा से पीड़ित हैं। प्रियंका कहती हैं, ‘मैं 5 साल की उम्र से ही अस्थमा से पीड़ित हूं, मेरी मां ने बहुत मदद की। पहले मुझे लोग कहते थे दवा ज्यादा मत लो इसकी आदत हो जाएगी, फिर कभी खत्म नहीं होगी। फिर मैंने गोली लेनी बंद कर दी इसके मुकाबले इनहेलर ज्यादा अच्छा होता है। मुझे जानने वाले कई लोगों को पता है मुझे अस्थमा है लेकिन मैंने कभी छुपाया नहीं।’

वीडियो में प्रियंका ने आगे कहा था- ‘कई बार ऐसा होता है कि स्टेज पर परफॉर्म करने के बाद भी इनहेलर की जरूरत होती है जब मैं धूल के इर्द-गिर्द होती हूं। उस समय मेरे पास वाले लोगों को पता चल जाता है मुझे अस्थमा है। इसके बावजूद मैंने अपने काम के दौरान इसको मैनेज किया है। इसकी वजह से काम में कभी रुकावट नहीं आई।’