Home समाचार जब जादूई अंदाज में रनवे पर उतरा हवाई जहाज तो लोग बोले...

जब जादूई अंदाज में रनवे पर उतरा हवाई जहाज तो लोग बोले – भई वाह

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

इन दिनों एमीरेट्स एयरलाइन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक विमान को रनवे पर उतरते देखा जा रहा है। लेकिन जिस तरह से विमान की एंट्री हो रही है वह शानदार है। आसमान में सफेद रंग के रुई से घने बादल हैं। बादलों में लिपटा हुआ विमान अचानक बीच से निकलकर आता है और लैंडिंग होती है। वीडियो खूबसूरत है। इस वीडियो को एमीरेट्स एयरलाइन ने खुद ट्वीट किया है और लिखा है- देखिए इसे कहते हैं शानदार एंट्री।

प्लेन का ये वीडियो लंदन में इसके अराइवल का है। ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को अब तक 2.7 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो के रिट्वीट कर लोग लिख रहे हैं कि देखिए खूबसूरत जादू। बता दें कि फ्लाइट के भीतर से बादलों की चादर का ये नजारा और भी खूबसूरत दिखाई पड़ता होगा। ये वीडियो लोगों को बहुत अधिक पसंद आ रहा है।

बता दें कि इससे पहले ब्रिटिश एयरवेज के विमान का एक वीडियो सामने आया था। इसमें एक हवाई जहाज लैंड करता दिख रहा है। लेकिन इसकी लैंडिग थोड़ी डरावनी है उन पर्यटकों के लिए जो पास के बीच पर हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हवाई जहाज लौंड होने से पहले काफी नीचे आ गया है। इतनी नीचे कि यह वहां खड़े लोगों के सिर से केवल 1 फीट ऊपर है। मतलब जरा सी चूक के चलते यहां कई जानें जा सकती थीं। इसके बाद वीडियो में एक के बाद एक कई ऐसी ही खतरनाक क्लिप देखने को मिलती हैं।