Home समाचार देह व्यापार मे पांच गिरफ्तार, पुलिस ने छापा मारकर 10 महिलाओं को...

देह व्यापार मे पांच गिरफ्तार, पुलिस ने छापा मारकर 10 महिलाओं को छुड़ाया

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003


 मुंबई से सटे पालघर जिले की स्थानीय अपराध शाखा पुलिस और वसई की ग्रामीण पुलिस ने बुधवार और गुरुवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर चार लड़कियों समेत 10 महिलाओं को छुड़ा लिया और एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पहला छापा वसई के अंबाड़ी रोड पर पंचवटी होटल में मारा गया और 34 वर्षीय प्रिया परमार को लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस छापे में चार किशोरियों समेत पांच महिलाओं को छुड़ाया गया।

एक अन्य छापा सातवली इलाके में मारा गया और महिलाओं से देह व्यापार कराने के आरोप में पुलिस ने शाहनवाज रहमान खान 40, साजिद इकबाल खान 39 और दीपक वाल्मीकि 30 ;सभी मुंबई के रहवासी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।