Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें इस 4 साल की इस बच्ची ने महज 84 सेकेंड बनाया ऐसा...

इस 4 साल की इस बच्ची ने महज 84 सेकेंड बनाया ऐसा रिकार्ड, दातों तले दबा लेंगे उंगली…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

दुनिया में ऐसे कई विश्व रिकॉर्ड हैं, जिनको बनाकर लोगों ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एक ऐसा ही कीर्तिमान 4 साल की एक भारतीय बच्ची ने बनाया है, जो काफी अनोखा है। आपको बता दें कि बच्ची की नाम वेयाशिनी है और वो चेन्नई की रहने वाली है।

बच्ची ने एशिया के सभी 49 देशों के झंडे को पहचान कर उनकी राजधानी भी बतायी। इसके लिए उसने महज 84 सेकेंड का समय लिया। ये कारनामा करते ही बच्ची का नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।

जिस समय वेयाशिनी झंडे देख कर देशों के नाम और उनकी राजधानी बता रही थी, उस समय ट्रंप वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी भी वहीं मौजूद थे। विश्व रिकॉर्ड बनते ही उन्होंने वेयाशिनी को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। वहीं, वेयाशिनी के इस कारनामे से उनकी परिवार वाले काफी खुश हैं।

वेयाशिनी चेन्नई के पोरूर में स्थित एक स्कूल में यूकेजी में पढ़ती हैं। पिछले महीने एक इंटरव्यू के दौरान उनके पिता ने बताया था कि वेयाशिनी की याद करने की क्षमता काफी अधिक है।