Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें जगजीत सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर 10 अक्टूबर को बिलासपुर में होगी...

जगजीत सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर 10 अक्टूबर को बिलासपुर में होगी चैरिटी ग़ज़ल संध्या, दृष्टिबाधित बच्चों के लिए जुटाया जाएगा सहयोग

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

जगजीत सिंह की स्मृति में 10 अक्टूबर को होगी चैरिटी ग़ज़ल संध्या

बिलासपुर। ग़ज़ल सम्राट एवं पद्मभूषण स्व. जगजीत सिंह जी की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ दृष्टिबाधित बच्चों के लिए सहयोग जुटाने के उद्देश्य से चैरिटी ग़ज़ल संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम 10 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक बिलासपुर के पूल साइड गार्डन, चावला ग्रीन, मोपका में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक पनराज भाटिया (भिलाई) अपनी ग़ज़लों की प्रस्तुति देंगे।

आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम ब्लाइंड स्पेशल स्कूल (सक्ति) के भवन निर्माण में सहयोग के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से दृष्टिबाधित बच्चों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य के लिए समाज से सहयोग की अपील की गई है।

कार्यक्रम का आयोजन जगजीत सिंह फैंस द्वारा विभिन्न सहयोगी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर इस सामाजिक पहल को सहयोग देने की अपील की है।

स्थान: पूल साइड गार्डन, चावला ग्रीन, मोपका, बिलासपुर

दिनांक: 10 अक्टूबर 2026

समय: शाम 7 से रात 9 बजे तक

रिपोर्टिंग समय: शाम 6:30 बजे