Home समाचार लौकी का चीला खाने के बाद बेसन और सूजी को भूल जाओगे

लौकी का चीला खाने के बाद बेसन और सूजी को भूल जाओगे

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

आज तक आपने बहुत तरह के चीले टेस्ट किए होंगे। किसी को बेसन का चीला पसंद होता तो कोई, तो किसी का सूजी का चीला फेवरेट होता। इसके अलावा बहुत सारे लोगों को मूंग दाल चीला भी बहुत पसंद होता है, लेकिन आज हम आपको बताने वाले है लौकी के चीले की रेसिपी। अगर आपके बच्चे लौकी की सब्जी खाने में आनाकानी करते हैं, तो आप उन्हें इस तरह लौकी खिला सकते हैं। आइए जानते हैं लौकी के चीले की आसान रेसिपी।

सामग्री 
-दो लौकी 
-दो चम्मच सूजी 
-आधा कप बेसन 
-नमक स्वाद अनुसार 
-तेल 
-तीन हरी मिर्च 
-दो चम्मच अजवाइन 
-आधा चम्मच गरम मसाला 
-आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
-धनिया

-सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह से घिस लें। फिर लौकी में हरी मिर्च, सूजी, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च, अजवाइन, धनिया पत्ती और बेसन डालें। सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
-इसके बाद पानी डालकर बैटर तैयार करें। बैटर बनाते वक्त ध्यान रखें कि यह ना तो ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा हो। क्योंकि दोनों ही स्थितियों में चीला बनाने में परेशानी होगी और स्वाद में भी अंतर आएगा।
-बैटर बनाने के बाद एक नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें। इसमें एक चम्मच बैटर डालकर फैला दें। जब तक यह हल्का भूरा न हो जाए तब तक इसे सेकें। इसके बाद चीला के ऊपर थोड़ा सा तेल छिड़कें। दूसरी तरफ पलटें और अच्छी तरह से सेक लें।
-दोनों तरफ सिकने के बाद इसे बाहर निकालें और दूसरे चीले के लिए बैटर डालकर वही प्रक्रिया दोहराएं। इसे आप सॉस या चटनी के साथ परोस सकते हैं।