Home राजनीति प्रियंका गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना, पूछा- देश में इस भयंकर...

प्रियंका गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना, पूछा- देश में इस भयंकर मंदी का जिम्मेदार कौन

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस भयंकर मंदी पर सरकार की चुप्पी खतरनाक है। उन्होंने सवाल किया कि इस स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार है? प्रियंका ने ट्वीट में लिखा- ‘सरकार की घोर चुप्पी खतरनाक है। कंपनियों का काम चौपट है। लोगों को काम से निकाला जा रहा है, भाजपा सरकार मौन है। ‘आखिर देश में इस भयंकर मंदी का जिम्मेदार कौन है?’ 

इससे पहले उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा था, ‘देश का आम नागरिक भाजपा सरकार के शीर्ष नेताओं से, वित्त मंत्री से इस भयंकर मंदी पर भी कुछ सुनना चाहता है।’ प्रियंका ने अखबारों में छपी कुछ खबरें भी शेयर कीं। जिनके अनुसार .वाहनों की बिक्री में काफी गिरावट दर्ज की गई है और ऑटो क्षेत्र में 10 लाख से अधिक लोगों की नौकरी जाने का खतरा है तथा कई कंपनियों ने छंटनी शुरू कर दी है।