Home समाचार ईस्ट इंडिया कंपनी ने आज के दिन एक रुपए का सिक्का टकसाल...

ईस्ट इंडिया कंपनी ने आज के दिन एक रुपए का सिक्का टकसाल में ढाला, जानें 19 अगस्त का इतिहास…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

साल को शुरू हुए आठ महीने 18 दिन गुजर चुके हैं। और 19 अगस्त का दिन इतिहास में एक खास घटना के साथ दर्ज है। साल 1757 में 19 अगस्त के दिन ही ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में रुपए का पहला सिक्का बनाया था और कंपनी द्वारा बनाए गए पहले सिक्के को बंगाल के मुगल प्रांत में चलाया गया।

दरअसल बंगाल के नवाब के साथ एक संधि के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी ने साल 1757 में यह टकसाल बनाई थी। देश दुनिया के इतिहास में 19 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

– 1600 : अहमद नगर पर अकबर का आधिपत्य।
– 1666 : शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार। – 1757 : कलकत्ता में ईस्ट इंडिया कम्पनी ने एक रुपए का सिक्का पहली बार टकसाल में ढाला।
– 1919 : अफगानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
– 1949 : भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बना।
– 1960 : स्पूतनिक 5 अंतरिक्ष यान से दो कुत्ते और तीन चूहे अंतरिक्ष में भेजे गए।
– 1964 : संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण।
– 1966 : तुर्की में भूकंप से तकरीबन 2400 लोग मरे।
– 1973 : फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
– 1977 : सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।
– 1978 : ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत।
– 1999 : भारत की परमाणु नीति के मसौदे से नाराज़ जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।
– 2004: दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी गूगल ने अपने शेयर बाजार में उतारे।
– 2005 : श्रीलंका सरकार और लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।
– 2007 : अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एण्डेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।