Home समाचार केंद्र सरकार क्यों नहीं कर रही DA में बढ़ोतरी, ये है इसके...

केंद्र सरकार क्यों नहीं कर रही DA में बढ़ोतरी, ये है इसके पीछे की वजह…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारियों की श्रेणी में आते हैं और डियरनेस एलाउंस के बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें कि बढ़ा हुआ DA मिलने में कुछ समय लग सकता है. बता दें कि खबरों के अनुसार सरकार सितम्बर में DA को लेकर ऐलान कर सकती है. दरअसल सरकार ने अब तक DA की घोषणा नहीं की है. मालूम हो कि फिलहाल DA 12% की दर से तय किया गया है. बता दें कि कर्मचारियों को उम्मीद है कि इसको 5% तक बढ़ाया जा सकता है.

त्योहारों पर हो सकता है DA का एलान

आपको बता दें कि ऑल इंडिया ऑडिट एंड एकाउंट्स कमेटी के जनरल सेक्रेट्री हरीशंकर तिवारी ने इस संबंध में बताया कि त्योहार आने वाला है सितम्बर के अंत तक सरकार त्योहरों को ध्यान में रखते हुए DA का तोहफा दे सकती है.

दरअसल सरकार अभी अगर DA की घोषणा करती है तो सिर्फ जुलाई का एरियर मिलेगा. जबकि अगर सितम्बर या अक्टूबर में DA एनाउंस होता है तो कर्मचारियों को दो से तीन महीने का एरियर मिलेगा जो अच्छी रकम होगी.

बता दें कि 5% DA बढ़ने के आधार पर कम से कम 900 रुपए प्रति माह की बढ़ोतरी होगी. मालूम हो कि इस आधार पर कर्मचारियों को 1800 से 2700 रुपये तक एरियर मिल सकता है. हालांकि जिन कर्मचारियों का प्रमोशन हो चुका है उनकी बेसिक पे भी पहले से बढ़ चुकी है. बता दें कि उनके DA का कैलकुलेशन अलग होगा.

DA में होगा इस बार इतना फायदा

लेवल न्‍यूनतम बेसिक पे बढ़ोतरी (5% DA बढ़ोतरी के साथ) (रु. में)

लेवल 1 18000 900

लेवल 2 19900 995

लेवल 3 21700 1085

लेवल 4 25500 1275

लेवल 5 29200 1460

जानिए कितने समय पर बढ़ता है डीए

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार हर 6 महीने में महंगाई भत्ते का रिव्यू करती है. जी हां, दरअसल इस साल जनवरी में पहली छमाही में डीए में वृद्धि की गई थी. वहीं दूसरी छमाही में डीए जुलाई में लागू होना था हालांकि यह अब तक लागू नहीं हो सका है.

मालूम हो कि DA का कैल्कुलेशन AICPI इंडेक्‍स के आंकड़ों के हिसाब से होता है. दरअसल इस बार DA 5% बढ़ना तय माना जा रहा है. बता दें कि खबरों के अनुसार यह डीए अगस्त के आखिरी सप्ताह में या दशहरे के पहले लागू किया जा सकता है. दरअसल अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितम्बर का एरियर भी मिलेगा. यानी डबल फायदा मिलने की संभावना है।