Home समाचार दोस्तों के साथ घूमकर लौटीं सगी बहनें, रात को दोनों ने सुसाइड...

दोस्तों के साथ घूमकर लौटीं सगी बहनें, रात को दोनों ने सुसाइड नोट में ऐसी बातें लिखकर दी जान

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के बैरसिया थाना इलाके में दो सगी बहनों के सुसाइड केस में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस को दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

बैरसिया पुलिस थानाधिकारी श्रीनिवास पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौके पर मिले सुसाइड नोट, उनके मोबाइलों की कॉल डिटेल और विसरा रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी। हालांकि उन्होंने सुसाइड नोट में यह कदम उठाने के लिए खुद को ही जिम्मेदार बताया है।एक रास्ते में दूसरी ने अस्पताल में तोड़ा दम

एसएचओ पांडे के अनुसार शीतल कॉलोनी बैरसिया निवासी ट्रक चालक किशोरी लाल बैरागी की बड़ी बेटी निधि (21) और अनुष्का (17) ने 30 जुलाई 2019 को अपने घर पर जहर खा लिया। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचते इससे पहले निधि ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि अनुष्का की उपचार के दौरान मौत हो गई। निधि बीएससी द्वितीय वर्ष व अनुष्का प्रथम वर्ष की छात्रा थी। दोनों बहनें पढ़ाई के साथ रूनाहा गांव में एक स्कूल में पढ़ाने भी जाती थीं।

दोस्तों के साथ नरसिंहगढ़ घूमने गईं

31 जुलाई को सुबह करीब सवा ग्यारह बजे तक दोनों बहनें जब कमरे से नहीं निकली तो परिजन उनके कमरे में पहुंचे। जहां, निधि बिस्तर में तड़पते मिली। जबकि अनुष्का बाथरूम में उल्टी कर रही थी। परिजनों को अनुष्का ने बताया कि उसने जहर खा लिया है। इससे पहले 30 जुलाई को वे घर से पढ़ाने को कहकर घर निकली थीं और देर शाम घर लौटीं। परिजनों ने देर से घर आने की वजह पूछी इस पर उन्होंने बताया कि वे दोस्तों के साथ नरसिंहगढ़ घूमने चली गईं थीं। इस पर परिजनों और दोनों भाइयों ने दोनों को जमकर डांट-फटकार लगाई। इसके बाद खाना खाने के बाद दोनों बहनें पहली मंजिल में सोने चली गईं थी।

मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा

एसएचओ पांडे के अनुसार शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। मृतकाओं के भाई विकास ने आशीष मेहरा और रोहित शिल्पकार के नाम के युवकों पर निधि और अनुष्का को परेशान का आरोप भी लगाया था। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने अपने मोबाइल पर उसकी बहनों के कुछ फोटो खींच लिए थे। इसके आधार पर वे उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे।

यह लिखा मिला दोनों के सुसाइड नोट में

एसएचओ श्रीनिवास पांडे ने बताया कि छात्राओं के पास सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उन्होंने मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया। साथ ही यह भी लिखा कि उनके परिजनों और दोस्तों को परेशान न किया जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान के बाद संदेहियों की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई होगी।