Home लाइफस्टाइल वास्तुटिप्स: घर में इस तरह रखें मोर पंख, दूर होंगे सभी वास्तुदोष

वास्तुटिप्स: घर में इस तरह रखें मोर पंख, दूर होंगे सभी वास्तुदोष

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

दुनिया में हर व्यक्ति अधिक से अधिक पैसा कमाने की कोशिश में जुटा हुआ हैं वह चाहता हैं कि उसके पास सबसे ज्यादा धन दौलता हो। वही कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी पैसा घर में नहीं टिक पाता हैं ऐसे में कई लोग किस्मत को कोसना शुरू कर देते हैं

जरूरी नहीं कि हर बार आपकी किस्मत खराब हो वास्तु शास्त्रों में पैसे की कमी को दूर करने के लिए बहुत से उपाय बताएं गए हैं जिनमें से आज हम आपको मोर पंख के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं वही सुंदरता में चार चांद लगाने वाले मोर पंख आपकी किस्मत को भी चमकाने का काम करता हैं। तो आइए जानते हैं मोर पंख से जुड़े वास्तु टिप्स।

अगर आपके घर में हमेशा ही वाद विवाद होता हैं और यह कभी समाप्त नहीं हो पाता हैं तो आप घर के मंदिर में बांसुरी और मोर पंख एक साथ रखें। ऐसा करने से घर में फैली हुई नकारात्मक शक्ति काफी हद तक समाप्त हो जाती हैं वही खासतौर पर जन्माष्टमी वाले दिन पूजा के बाद पूरे घर में मोर पंख लहराने से भी घर का माहौल बहुत ही पवित्र और सुखमयी हो जाता हैं जिस घर में कलह कलेश नहीं होंगे वहां पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा ही बनी रहती हैं वही घर में हमेशा ही सकारात्मक शक्ति बनाए रखने के लिए रोजाना आरती या पूजा पाठ के बाद घर में मोर पंख लहरांए।

वही सबसे जरूरी बात मोर पंख घर में ऐसे किसी स्थान पर लगाएं जहां आपके घर पर आने वालों की नजर सबसे पहले पड़े। आज से ही नहीं बल्कि युगों से मोर पंख को घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता हैं वही घर के अलग अलग कोनों में मोर पंख लगाने से घर के तकरीबन सभी वास्तुदोष दूर हो जाते हैं। अगर आप अपने पास मोर पंख को हमेशा रखते हैं तो आपकी किस्मत आपका और तेजी से साथ देने लगती हैं।